पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित निलंबित भाजपा विधायकों ने आज धरना दिया। बीरभूम हिंसा को लेकर सदन में तृणमूल विधायकों के साथ झड़प के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 5 बीजेपी विधायकों को इसी साल मार्च में निलंबित कर दिया गया था।
बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान बीजेपी ने निलंबन का मुद्दा उठाया। इसके बाद बीजेपी विधायक विधानसभा से वॉकऑउट कर गए और बाहर जाकर धरना देने लगे। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी कटाक्ष किया।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने (ममता बनर्जी) कई बार कोशिश की लेकिन, असफल रहीं। वह इस बार भी फेल हो जाएंगी।दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी विपक्षी दलों का एक मोर्चा बनाने के लिए दिल्ली में बैठक बुलाई है, हालांकि उनकी इस बैठक में शामिल होने से कई दलों ने किनारा कर लिया है।
.


Download Android App
Download iOS App



