पश्चिम बंगाल : आसनसोल में उपचुनाव के दौरान हिंसा, BJP प्रत्‍याशी ने TMC पर लगाया हमले का आरोप

Summary :

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मतदान के दौरान हिंसा हुई। इस सीट से बीजेपी की उम्‍मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी समर्थकों पर उनके काफिले पर हमले का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। आसनसोल में मतदान के दौरान हिंसा हुई। इस सीट से बीजेपी की उम्‍मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी समर्थकों पर उनके काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। 
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल के लोगों ने हमारे उपर हमला किया, गाड़ी पर हमला किया गया, हमारे लोग घायल हुए हैं। तृणमूल डर गई है इसलिए ये सब कर रही है और प्रशासन मूक दर्शक बनी है। मेरे सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया है।उन्होने कहा, टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकमियों को बांस के डंडों से पीटा… ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, बीजेपी यहां जीत रही है…।


बता दें कि पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आसनसोल के 2,012 मतदान केंद्रों में से कुल 680 और बालीगंज के सभी 300 मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित किया गया है। 

आसनसोल में लगभग 15 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।बालीगंज में करीब 2.5 करोड़ मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की कुल 133 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इनमें से 70 बालीगंज में और शेष आसनसोल में तैनात की गई हैं।

Desk Team