उद्धव ठाकरे पर क्यों भड़के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे? बालासाहेब ठाकरे से कर दी तुलना

Summary :

महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने दशहरे रैली में अपनी ताकत जमकर दिखाई थी । दशहरे रैली में दोनों नेताओं ने जमकर एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे।

महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने दशहरे रैली में अपनी ताकत जमकर दिखाई थी । दशहरे रैली में दोनों नेताओं ने जमकर एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। जहां शिंदे ने उद्धव को वर्क फ्रॉम होम वाला नेता बताया तो दूसरी तरफ ठाकरे ने शिंदे को गद्दार करार दिया था। इस रैली में शिंदे गुट ने बाजी मार ली थी , क्योंकि कहा जा रहा कि उनके समर्थन में दो लाख लोग बीकेसी मैदान में पहुंचे थे।
 ठाकरे ने शिंदे पर कई आरोप लगाए थे
वही, शिवाजी पार्क में जनता को संबोधित करने के दौरान उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर कई आरोप लगाए थे। उनपर निजी हमले करते हुए कहा था कि  एकनाथ शिंदे का बेटा (श्रीकांत) बव्वा (बिगड़ैल बच्चा) है और उनके पोते रुद्रांश की नजर पार्षद पद पर है। ठाकरे के इस बयान पर अब सीएम शिंदे के बेटे और सासंद श्रीकांत शिंदे भड़क गए है। उन्होंने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। 
श्रीकांत ने लिखा पत्र 
एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत ने अपने पत्र में लिखा – ‘ये चिट्ठी कोई नेता नहीं बल्कि यह पत्र रुद्रांश शिंदे के पिता की तरफ से लिखा गया है। मेरे पिता सीएम है। मैं खुद सासंद हूं, लेकिन उससे पहले एक इंसान हूं। कल आपका बयान सुनकर मेरा परिवार हैरान रह गया था। कल आपने जो कहा उसे सुनकर बच्चे की मां और दादी बेहद आहत हुईं। हम लोगों के आँखों में आंसू थे। आप ऐसा कैसे बोल सकते है। आप एक नेता है। आप ऐसे बयान कैसे दे देते है ? हम हैरान है। हमारे पास जवाब नहीं है। ‘
बालासाहेब ठाकरे का किया जिक्र 
वही, श्रीकांत ने आगे लिखा कि ‘कल को आप भी दादा बनेंगे। हम ऐसे बयान देंगे तो आपको अच्छा लगेगा क्या ? आपके परिवार का क्या होगा यदि कोई आपके पोते के  बारे में वो बोल दे जो आपने मेरे बेटे के बारे में बोला था। आपके पिता बालासाहेब ठाकरे भी अपने विरोधियों पर टिप्पणी करते थे, लेकिन वह कभी इतना नीचे नहीं गिरे थे। ‘

Desk Team