महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता प्रकाश महाजन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में 200 से 225 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। राज्य में चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है।
महाजन ने एक समाचार चैनल को बताया कि यह निर्णय मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने लिया है और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।उन्होंने कहा कि मनसे जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ है और उसका मानना है कि इस तरह के सभी लाभ वित्तीय मानदंडों पर आधारित होने चाहिए।
मनसे ने लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था। बता दें कि महाराष्ट्र में आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो बड़े गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। जहां महायुति में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है, वहीं महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी है।


Download Android App
Download iOS App



