Women Reservation: आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने एक बड़ा फैसला लिया है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने प्रदेश में होने वाले सभी आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देने का संकल्प लिया है।
महिला सशक्तिकरण पर जोर

नारा लोकेश ने टीडीपी (TDP) के महानाडु सम्मेलन में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेगी। यह फैसला तब भी लागू रहेगा, चाहे देश में महिला आरक्षण कानून पूरी तरह से लागू हो अथवा नहीं। उनका आगे कहा था कि महिलाओं को राजनीति में अधिक मौका देना बहुत जरूरी है।
उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी के इस फ़ैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया। लोकेश ने कहा कि देश को और ज़्यादा महिला विधायकों, सांसदों और नेताओं की ज़रूरत है, ताकि फ़ैसले लेने की प्रक्रिया मज़बूत और संतुलित बन सके। उन्होंने इसे महज़ एक वादा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी बताया।
लोकेश का विपक्ष पर हमला
उन्होंने विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जहां कई दल चुनावों के दौरान महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, वहीं बाद में वे इस मुद्दे को भूल जाते हैं। इसके विपरीत, TDP ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं में शामिल करने की दिशा में लगातार काम किया है। लोकेश ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पार्टी के भविष्य में महिलाएं बराबरी के आधार पर हिस्सा लेंगी और संगठन को मज़बूत बनाने में अपना योगदान देंगी।


Download Android App
Download iOS App




