पति की मौत देखने के बाद पत्नी ने लगाई 17वीं मंजिल से छलांग, बैंगलुरु से हैरान करने वाला मामला

Summary :

Women Suicide after Husband Death in Bengaluru :  बेंगलुरु से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। कोठनूर इलाके के एक अपार्टमेंट में रहने वाली 31 साल की टेक प्रोफेशनल महिला ने पहले अपने पति को घर के अंदर मृत अवस्था में पाया और कुछ ही मिनटों बाद खुद 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय भानु चंद्र रेड्डी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जबकि उनकी पत्नी शाजिया सिराज एक आईटी कंपनी में काम करती थीं। Women Suicide after Husband Death in Bengaluru: पति के…

Women Suicide after Husband Death in Bengaluru :  बेंगलुरु से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। कोठनूर इलाके के एक अपार्टमेंट में रहने वाली 31 साल की टेक प्रोफेशनल महिला ने पहले अपने पति को घर के अंदर मृत अवस्था में पाया और कुछ ही मिनटों बाद खुद 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय भानु चंद्र रेड्डी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जबकि उनकी पत्नी शाजिया सिराज एक आईटी कंपनी में काम करती थीं।

Women Suicide after Husband Death in Bengaluru: पति के शव देख हुई सन्न

Women Suicide after Husband Death in Bengaluru
Women Suicide after Husband Death in Bengaluru (Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि महिला को उस समय शक हुआ जब उनके पति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों और बिल्डिंग के गार्ड्स की मदद ली।

इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह देखकर महिला गहरे सदमे में आ गई।

सूत्रों के मुताबिक, पति का शव देखने के कुछ ही देर बाद महिला ने अचानक 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से मौके पर ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग भी समझ नहीं पाए कि कुछ ही पलों में क्या हो गया।

Bengaluru Double Suicide: पुलिस ने शुरू की जांच

Bengaluru Double Suicide
Bengaluru Double Suicide (Source: Social Media)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में पुलिस कई संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। इनमें पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और कपल के रिश्ते में किसी तरह का तनाव शामिल है। अक्सर ऐसे मामलों में इन एंगलों से जांच चलती है। हालांकि पुलिस हर संभावित कोणों की जांच कर रही है।

हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

यह भी पढ़ें – गुजरात में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, साड़ियों से जुड़ा था काम

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।