जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में 2023 में संभावित विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और वह एक नवंबर से 123 से 126 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने जद(एस) के कुल 224 विधानसभा सीटों में से कम से कम 123 सीटें जीतकर राज्य में अकेले अपने दम पर सरकार बनाने का भरोसा भी जताया।
कर्नाटक में अगले साल अप्रैल तक चुनाव होने हैं।
कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी भी पार्टी से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है।’’
यह पूछने पर कि अगर जद(एस) को बहुमत नहीं मिलता है तो वह क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘निर्दलीय होंगे… मेरी राय में जद(एस) के लिए अच्छा माहौल है, फिर भी चुनावों में छह महीने बाकी हैं और हम कम से कम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



