बेंगलुरु : लोकसभा चुनाव में हार के बाद जदएस-कांग्रेस गठबंधन के टूटने की आशंकाओं के बीच कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि पार्टी ऐसी हालत में विधानसभा का नया चुनाव कराने की पक्षधर है।
उन्होंने नयी सरकार के गठन के लिये क्षेत्रीय पार्टी के साथ साझेदारी से भी इनकार कर दिया।
येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘जदएस की मदद से सरकार बनाना असंभव है।
कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे 20-20 शासन का कड़वा अनुभव रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं गलतियां दोहराना नहीं चाहता।’’
एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी राज्य में फिर से चुनाव कराने का पक्षधर है।


Download Android App
Download iOS App



