पश्चिम बंगाल सरकार ने 11 IPS अधिकारियों को फिर से किया बहाल

Summary :

चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता हटाये जाने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राजीव कुमार सहित भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को उनके पुराने पदों पर बहाल कर दिया।

कोलकाता :  चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता हटाये जाने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राजीव कुमार सहित भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को उनके पुराने पदों पर बहाल कर दिया। 
कुमार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक के पद से हटा दिया था। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में उन्हें फिर से इस पद पर बहाल कर दिया गया। 
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोलकाता पुलिस आयुक्त बनाये गये राजेश कुमार को अगले नियुक्ति आदेश के लिये इंतजार करने को कहा गया है जबकि उनकी जगह अनुज शर्मा को नियुक्त किया गया है। 
इसी तरह से अन्य अधिकारियों को भी उनके पूर्व पद पर बहाली के आदेश दिये हैं। 

Shera Rajput