हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा के सचिव संजीव लांभा ने कहा कि आज के दौर में अगर हमें स्वस्थ रहना है तो योग का अपनाना होगा, वह आज 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर सेंट जे पी कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर (हरिद्वार) में भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा और बी आर एस महाविद्यालय के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि विश्व की प्राचीनतम विद्या से हम बहुत हो गए थे लेकिन प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से हम आज योग को अपनी दिनचर्या का अंग बना कर अपने को स्वस्थ रखने में सफल हो रहे हैं। अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी योग की महत्ता को स्वीकार कर लिया है। योग के बिना स्वस्थ रहना संभव नहीं है। श्री गुप्ता ने कहा कि जरूरी नहीं है कि योग में कठिन आसन ही किए जाएं। प्राणायाम और अनुविलोम -विलोम के साथ साथ सरल आसन पर भी कर सकते हैं। आप को सुबह के समय ही योग करना चाहिए। पंचपुरी शाखा के कोषाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह अपने घर में सभी सदस्यों को योग करने के लिए प्रेरित करेंगे। योग से जहां हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। वहीं दूसरी तरफ योग व्यक्तिगत विकास में भी सहायक होता है। योगाचार्य पप्पू सैनी ने छात्र – छात्राओं से सूर्य नमस्कार, ब्रजासन, गरुड़ासन, शीर्षासन और भुजंग आसन आदि सम्मानित अतिथिगणों के समक्ष करवाएं। योग समारोह में प्रधानाचार्य रीता सैनी, मेजर सोहन वीर, हिमांशु सैनी, मंजू आलारिया, रेशमा अंजुम, रेशमा सैनी, सुष्मिता, उमा जोशी, आकाश कुमार, कोमल आदि शिक्षक मौजूद रहें। वही कोमल जीत, लावन्या, सिमरन, गायत्री, आर्यन, आयुषी, वेंष्णवी, दीपांशु, ईशान मालिक, अनुराग, शिवम, रौनक, आयुषराज, विशु पंवार, अनमोल, सार्थक, अपेक्षा, अर्पित, काजल, यशवर्धन आदि छात्र छात्राओं ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।
निरोगी काया के लिए योग है वरदान: संजीव लांभा
Summary :
भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा के सचिव संजीव लांभा ने कहा कि आज के दौर में अगर हमें स्वस्थ रहना है तो योग का अपनाना होगा, वह आज 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर


Download Android App
Download iOS App



