तेरा हाल भी सिद्धू मुसेवाला जैसा होगा ! फिल्म निर्माता संदीप सिंह को मिली धमकी

Summary :

फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत भी की है।

फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अंधेरी के अंबोली थाने में एफआईआर दर्ज
अधिकारियों के मुताबिक संदीप को फेसबुक पर धमकी देने वाले ने कहा है कि जिस तरह से लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गयी थी, ठीक उसी तरह से उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक संदीप सिंह की शिकायत के आधार पर उपनगर अंधेरी के अंबोली थाने में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।
साइबर से जुड़ी पुलिस टीम कर रही हैं जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘संदीप सिंह को सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी में अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि संदीप सिंह को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।’’ अंबोली थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिस की साइबर शाखा भी मदद कर रही है।
 

Desk Team