यहां की एमपी/ एमएलए अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर को 1996 के चुनाव में एक मतदान अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई।
1996 को चुनाव के दौरान बब्बर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
राज बब्बर को एक लोक सेवक के सरकारी कार्य में बाधा डालने और और तीन अन्य अपराधों के लिए दो साल कारावास की सजा सुनाई गई।

एक मतदान अधिकारी ने यहां के वजीरगंज थाने में दो मई 1996 को चुनाव के दौरान बब्बर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उस समय राज बब्बर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे। अदालत ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने का दोषी ठहराया और 8,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला सुनाए जाने के वक्त राज बब्बर अदालत में मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



