मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने राजधानी भोपाल में एक युवक की कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से मौत पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि अगर युवक की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है तो इसकी जांच होगी।
अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो सरकार बड़ी से बड़ी कार्रवाई करेगी बाला बच्चन ने कहा कि पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यों में लापरवाही न बरते। राजधानी भोपाल की बैरागढ़ पुलिस पर एक युवक को हिरासत के दौरान पीट-पीट कर मारने के आरोप लग रहे हैं।
आरोप है कि स्थानीय निवासी शिवम शर्मा और उसका एक दोस्त कल रात अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी सड़क पर लगी रेलिंग में जा टकराई। इसके बाद पुलिस उन दोनों को थाने ले गई और उन्हें इतना मारा कि शिवम की दरमियानी रात मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।


Download Android App
Download iOS App



