पंजाब के जालंधर की हरसीरत बनी जूनियर मिस इंडिया, लुधियाना में हुआ ऑडिशन

Summary :

जूनियर मिस इंडिया के ऑडिशन में 120 बच्चों ने भाग लिया था।

पंजाब के जालंधर में तीसरी कक्षा में पढ़ रही हरसीरत कौर ने पंजाब और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है। हरसीरत कौर ने लुधियाना में जूनियर मिस इंडिया का ऑडिशन  दिया था। इस प्रतियोगिता में हरसरीत कौर ने जूनियर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर दिया। बता दें कि जूनियर मिस इंडिया की प्रतियोगिता में 8 से लेकर 10 वर्ष तक बच्चे भाग ले सकते हैं।

120 बच्चों ने लिया भाग

जूनियर मिस इंडिया के ऑडिशन में अलग अलग राज्य से आए 120 बच्चों ने भाग लिया था। इन 120 बच्चों मे से हरसीरत कौर पहले स्थान पर रहीं और जूनियर मिस इंडिया का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर गुजरात की प्रियांशा रही और तिसरे स्थान पर सुंदरगढ़ की सनम रहीं।

माता-पिता में खुशी की लहर

हरसीरत के जूनियर मिस इंडिया बनने से माता पिता खुशी से झूम उठे है, उनके पिता का कहना है कि हरसीरत मॉडल बनना चाहती है साथ ही डॉक्टर बनने का भी सपना है। हमारी बेटी ने हमें औऱ पंजाब को गौरवान्वित किया है। हरसीरत ने कड़ी मेहनत के बाद ये खिताब जीता है। बता दें की हरसीरत ने वर्ष 2023 में जूनियर मिस वर्ल्ड में भाग लिया था लेकिन उस समय वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। अब हरसीरत ने कड़ी मेहनत की और लुधियाना में हुए जूनियर मिस इंडिया के ऑडिशन  में प्रथम स्थान हासिल किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।