पंजाब के बठिंडा जेल में हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Summary :

पुलिसकर्मी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद, बठिंडा जेल में था तैनात

पंजाब के बठिंडा जेल में मादक पदार्थ हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध हालत में मौजूद वरिष्ठ कांस्टेबल तस्बीर सिंह से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

धारा 21 के तहत केस दर्ज

 पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने आगे बताया कि पुलिसकर्मी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई है। बता दें कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी पंजाब के बठिंडा जेल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। जांच के दौरान पता चला कि वह बठिंडा जेल के कैदियों को हेरोइन की आपूर्ति करता था।

आगे की जांच जारी

पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि FIR दर्ज करने के बाद आगे की जांच कर रहे हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने में है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किसे आपूर्ति करता था। पुलिसकर्मी की खबर उन्हें सेंट्रल जेल, बठिंडा के अधीक्षक से जानकारी मिली है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।