पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 158 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,96,416 हो गए जबकि पांच और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,110 हो गई। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बठिंडा में 23 नए मामले आए, इसके बाद अमृतसर में 14 और लुधियाना में 13 मामले आए।
नई मौतें अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर और मुक्तसर में हुई हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि पंजाब में अब कोविड-19 के 2,324 उपचाराधीन मरीज हैं। 96 गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि 314 गंभीर मरीज और 1,405 अन्य ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
राज्य में संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत है।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन 358 और कोरोना वायरस मरीज संक्रमण से उबर गए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,77,982 हो गई।
राज्य में अब तक 1,10,81,636 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।
इस बीच, मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 10 नए मामलों के साथ चंडीगढ़ में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61,728 हो गई है।
बुलेटिन में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश में कोई नई मौत नहीं हुई। मरने वालों की संख्या 808 है।
चंडीगढ़ में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 143 है।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन 16 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक कुल 60,777 कोरोना वायरस रोगी संक्रमण से उबर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



