लुधियाना-कपूरथला : पुलिस स्टेशन फतुडिंगा के अंतर्गत पड़ते गांव परवेज नगर के नजदीक एक बलैरो द्वारा स्कूटी से टक्कर मारे जाने के कारण एक छात्रा समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूटी सवार बुजुर्ग अपनी पौती को पढऩे के लिए टयूशन पर छोडऩे जा रहा था कि तेजी से आ रही बलैरो द्वारा टक्कर मारे जाने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलैरो चालक जख्मी हो गया। जबकि बलैरो गाड़ी का दूसरा सहयोगी इस हादसे में दम तोड़ गया।
जानकारी अनुसार कपूरथला के गोइंदवाल सड़क पर यह हादसा परवेज नगर के बस स्टाप के नजदीक हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोइंदवाल धर्मल प्लांट की तेज रफतार बलैरो जीप ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक्टीवा स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद जीप एक पेड़ पर इतनी जोर से लगी कि पेड़ जमीन से ही उखड़कर 20 मीटर दूर जा गिरा और जीप उससे भी 100 मीटर की दूरी पर आगे जाकर पलट गई। जीप सवार एक अन्य शख्स और स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा सवार लड़की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत के आगोश में चली गई। इस हादसे मेें 3 लोगों की जानें गई है जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



