CM Bhagwant Mann व Arvind Kejriwal ने संगत में की अरदास, प्रदेश की तरक्की के लिए मांगी दुआ; तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में भव्य आयोजन

Summary :

350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संगत में शामिल होकर प्रदेश की तरक्की और पंजाबी भाइयों की खुशहाली के लिए अरदास की। दोनों नेताओं ने गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में श्री गुरु तेग बहादुर जी और महान सिख शहीदों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहादत दिवस की याद में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह के बाद की गई अरदास में हिस्सा लिया। वे शुक्राने के लिए पहुंची बड़ी संख्या में संगत…

350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संगत में शामिल होकर प्रदेश की तरक्की और पंजाबी भाइयों की खुशहाली के लिए अरदास की। दोनों नेताओं ने गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में श्री गुरु तेग बहादुर जी और महान सिख शहीदों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहादत दिवस की याद में आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह के बाद की गई अरदास में हिस्सा लिया।

वे शुक्राने के लिए पहुंची बड़ी संख्या में संगत के साथ शामिल हुए और सबकी भलाई के लिए अरदास की। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस संबंधी आयोजनों के दौरान सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

Anandpur Sahib Event: सिख धर्म ने दुनिया में बराबरी और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया

350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji
350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji

इस मौके पर मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख धर्म ने दुनिया में बराबरी और धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर इंसान के लिए भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद का प्रकाश स्तंभ हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को, खासकर सिखों को, महान सिख गुरुओं से कुर्बानी और बहादुरी का जज़्बा विरासत में मिला है, जिन्होंने अत्याचार, जुल्म और अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया।

Punjab CM Religious Ceremony: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस संबंधी श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समारोह में लिया हिस्सा

350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji
350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार का यह फ़र्ज़ है कि वह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों की इच्छा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस गुरु साहिब की सर्वोच्च कुर्बानी के अनुरूप बड़े स्तर पर मनाया जाए।

350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji
350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji

350th Shaheedi Diwas Teg Bahadur Ji: सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने मौके पर क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुनिया भर के लाखों-करोड़ों लोगों की उम्मीदों के अनुसार राज्य सरकार ने आयोजनों को यादगार बनाने के लिए विनम्र प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पंजाब के लोग इस शानदार और पवित्र ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनकर स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली मानते हैं।

ALSO READ: ‘चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का रहेगा’, केंद्र की चंडीगढ़ को अनुच्छेद 240 के तहत लाने की तैयारी पर मचा घमासान; अरविंद केजरीवाल समेत CM मान ने जताया विरोध

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।