लुधियाना-फिरोजपुर : ये मामला पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर का है जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फेंसिंग पार खेत में से पांच करोड़ की हेरोइन बरामद की है। उक्त हेरोइन पाक तस्करों ने खेत में छिपाई थी ताकि उनके साथी भारतीय तस्कर उठा सकें। यह घटना शनिवार फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ की बीओपी कस्सोके के पास घटी।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि शनिवार को फेंसिंग पार खेत में किसानों की निगरानी के लिए तैनात बीएसएफ के जवानों को खेत में से एक पैकेट हेरोइन का बरामद हुआ। बरामद हुई हेरोइन का वजन एक किलोग्राम था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। बीएसएफ का कहना है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



