लुधियाना-तरनतारन-ब्यास : पंजाब में गहरी धुंध और धने कोहरे ने नए साल के आगमन पर अपना एक बार फिर प्रकोप की क्रूरता दिखाई जिस कारण अलग-अलग 3 सडक़ हादसों में दंपति समेत 8 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि 5 ही लोग जख्मी हुए है जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए साल की शुरूआत में सुबह-सवेरे सीमावर्ती जिले तरनतारन – हरिके हाईवे पर स्थित गांव रसूलपुर नहर के नजदीक गहरी धुंध के कारण एक कार और ट्रक की आमने-सामने भिडंत हो गई जिसमें कार सवार 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बड़ी मुश्किल से कार सवार मृतक व्यक्तियों को बाहर निकाला गया और जख्मी शख्स को तरनतारन के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जबकि दूसरी तरफ लुधियाना-अमृतसर हाईवे पर स्थित ब्यास दरिया के पुल पर नए बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्नों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली की मध्यांतर वाली हुक टूटने से पीछे आ रही वर्ना कार पीबी (02सीसी 5100) ट्राली में जा घुसी। हादसे में कार सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में 4 लोग जख्मी भी हुए है। जिससे कार सवार दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग जख्मी हो गए।
इस कार में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक लडक़ी घायल हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार मोगा के न्यू गीता कालोनी के रहने वाले थे। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान भगवान दास और उनकी पत्नी सरोज रानी के रूप में हुई है। उनकी कार का चालक भी मारा गया। वह भी मोगा का ही रहनेवाला है।
हादसा जिले के प्रबंधकीय काम्प्लेक्स के पास हुआ। कार हरीके पत्तन की ओर से तरतारन आ रही थी। वह राष्ट्रीय मार्ग पर अलादीनपुर के पास पहुंची तो उसकी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक तरनतारन से हरीके पत्तन की ओर जा रहा था। सडक़ किनारे ट्रकों की कतार खड़ी थी और इसी कारण अचनक सामने आने के बाद दोनों वाहनों के चालकों बचाव का रास्ता नहीं मिला।
उधर, तरनतारन के पास ही पास सोमवार सुबह अपने गुरुओं के डेरा पर नतमस्तक होने जा रहा एक दंपती मौत का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि मोगा निवासी भगवान दास पुत्र मांसिया राम अपनी पत्नी सरोज रानी निवासी न्यू गीता कॉलोनी गली नंबर 4 के साथ पंजगराई वालों के डेरे में अपनी बेटी स्माइली समेत माथा टेकने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी कार तरनतारन के नजदीक पहुंची तो धुंध के कारण सामने से आ रहे ट्रक को देखना पाने के चलते उनकी कार ट्रक से जा टकराई हादसे में कार जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, कार सवार दंपति समेत कार चालक की मौके पर मौत हो गई ,जबकि उनकी बेटी स्माइली घायल हो गई जिसे तरनतारन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक का गली नंबर दो में अचार और करियाणा का कारोबार था तथा वर्ष 2001 में परमाणु से मोगा सेटल्ड हुए थे।
– सुनीलराय कामरेड
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



