पटियाला : पुलिस ने जीरकपुर से पटियाला जा रही दो कारों में सवार लोगों के पास से 80 लाख रूपये की बंद हो चुकी मुद्रा बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक सुखमन रंधावा ने बताया कि पुलिस ने दो कारों को रोका था, उनमें से एक से 54 लाख रूपए की बंद हो चुकी मुद्रा बरामद की और विनोद कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दूसरी कार में से पुलिस ने 26 लाख रूपए के बंद हो चुके नोट बरामद किए और गुरदयाल सिंह और मनोज कुमार नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से 500 और 1000 के बंद हो चुके नोट बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
80 लाख के बंद हो चुके नोट बरामद
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



