आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में पार्टी मामलों को देखने के लिए आज तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और इसे राज्य की पार्टी इकाई के लिए राजनीतिक एवं संगठनात्मक फैसले लेने के लिए अधिकृत किया। यह फैसला पार्टी की एक बैठक में लिया गया जिसमें आप के विधायक और पार्टी की पंजाब इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, पंकज गुप्ता और आशुतोष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक समिति का नेतृत्व सांसद एवं पंजाब आप अध्यक्ष भगवंत मान करेंगे। उनके अलावा समिति में पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा और राज्य इकाई के सह-संयोजक अमन अरोड़ शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



