पंजाब में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या, बदमाशों ने नजदीक से दागी 5 गोलियां

Summary :

Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब का जालंधर गोलियों की तड़तडाहट से गूंज उठा है। बाइक सवार बदमाशों ने AAP नेता लक्की ओबरॉय को नजदीक से 5 गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि लक्की ओबरॉय गुरूद्वारा के पास गए थे और अपनी थार गाड़ी में बैठे हुए थे तभी अचानक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में लक्की ओबरॉय को श्री राम स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई थी। Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर…

Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब का जालंधर गोलियों की तड़तडाहट से गूंज उठा है। बाइक सवार बदमाशों ने AAP नेता लक्की ओबरॉय को नजदीक से 5 गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि लक्की ओबरॉय गुरूद्वारा के पास गए थे और अपनी थार गाड़ी में बैठे हुए थे तभी अचानक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में लक्की ओबरॉय को श्री राम स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई थी।

Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead

Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead
Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर आप नेता पर गोलियों की बौछार कर दी है। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जालंधर शहर में दहशत का माहौल बन गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। साथ ही, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Lucky Oberoi Death

Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead
Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead

लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लक्की ओबोराय, कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी माने जाते थे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड का पता लगाने के लिए राजनीतिक रंजिश, निजी दुश्मनी और संभावित एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

ALSO READ: EV से लेकर डिजिटल सेवाओं तक, पंजाब में निवेश की असीम संभावनाएं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।