आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वह पंजाब विधानसभा की चार सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से उपचुनाव लड़ने का फैसला किया।
प्रदेश आप प्रमुख और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि कोर कमेटी ने उम्मीदवारों के चयन और तैयारियों के लिए पैनल भी बनाए हैं।
विधायकों सोम प्रकाश और सुखबीर बादल के क्रमशः होशियारपुर और फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद फगवाड़ा और जलालाबाद सीटें खाली हो गई थीं।
पंजाब विधानसभाध्यक्ष द्वारा एच एस फुल्का का इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद ढाका विधानसभा सीट खाली हो गई।
मुकरियां सीट कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी की मौत के कारण खाली हुई। मान ने कहा कि पार्टी नए सदस्य बनाने के लिए राज्य में प्रत्येक गांव और शहर तक संपर्क करेगी।
मान ने कहा कि इस अभियान का नारा ‘आम आदमी आर्मी’ होगा।


Download Android App
Download iOS App



