लुधियाना-अमृतसर : सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी गुरबचन सिंह ने न्यूजीलेंड के हरनेक सिंह नेकी को निंदक करार देते हुए सिख संगत को उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए इकटठी होने की अपील की है।
इसके साथ ही इस संबंध में जत्थेदार ने सुप्रीम सिख कोंसल की डयूटी लगाई है कि वे न्यूजीलेंड के समूह सिख संगठनों और सिख संगत को लेकर उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब से जारी एक बयान में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि हरनेक सिंह ने गुरू साहिबान, गुरू इतिहास और सिख महान जरनेलों के संबंध में आपतिजनक शब्दावली बोलने की हिमाकत की है, जोकि बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे शख्स पर न्यूजीलेंड की समूह सिख संगत इकटठी होकर सख्त कार्यवाही करवाएं, ताकि ऐसे निंदक लोगों को नुकेल डाली जा सकें। पता लगा है कि हरनेक सिंह नेकी नाम के शख्स ने यूटयूब, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के अतिरिक्त विरसा रेडियो पर किए जा रहे प्रचार का मामला अकाल तख्त साहिब पर पहुंचने के बाद ज्ञानी गुरबचन सिंह ने उक्त आदेश दिए है ।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



