पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के शेष हिस्से के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद मार्शलों ने निलंबित विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जब राज्यपाल के संबोधन पर जवाब दे रहे थे तब सदन में हंगामा शुरू हो गया और शिरोमणि अकाली दल के नेता अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए तथा नारेबाजी शुरू कर दी।
भारी शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही को पहले 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया। कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन सदन में आप और अकाली के विधायक नहीं लौटे। सीएम ने एक बार फिर भाषण शुरू किया, हालांकि फिर सदन में लौटे विधायकों ने जमकर नारेबाजी शुरू की। विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह ने सदन को दो बार स्थगित किया और अकाली दल के सदस्यों से बाधा नहीं डालने की अपील की।
अकाली दल के सदस्यों ने जब अध्यक्ष के आसन के समीप नारेबाजी जारी रखी तो अध्यक्ष ने पहले शिअद के सभी सदस्यों का नाम पुकारा और उन्हें सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित कर दिया। उन्होंने विधानसभा के मार्शल से उन्हें बाहर निकालने के लिए भी कहा। सदन स्थगित होने के बाद अकाली दल के सदस्य सदन में फर्श पर बैठ गए। इसके बाद मार्शल ने उन्हें बाहर निकाला।


Download Android App
Download iOS App



