लुधियाना : पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल बादल महिला विंग की सूबा नेत्री बीबी जसविंद्र कौर शेरगिल पर हुए कातिलाना हमले संबंधित शिरोमणि अकाली दल (बादल) विंग की प्रधान और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर द्वारा जालंधर में एक प्रैस कांफ्रेंस करके सख्त शब्दों में निंदा की है जबकि महिला कमीशन पंजाब की सदस्य वीरपाल कौर ने इस घटना के बाद पीडि़त महिला जसविंद्र कौर का कुशलश्रेम जानने बरनाला स्थित उनके घर पहुंची।
महिला कमीशन की आगु ने भी स्पष्ट किया कि जल्द ही सभी दोषियों की गिरफतारी होनी चाहिए। वीरपाल कौर ने यह भी कहा कि महिला कमीशन द्वारा पीडि़त महिला को हर संभव सहायता प्रदान की जाएंगी जबकि कमीशन के दखल के पश्चात पुलिस ने दोषी 7 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307 और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वीडियो वायरल करने वाले और महिला प्रधान से मारपिटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएं। उन्होंने कहा कि अगर ठोस कार्यवाही ना हुई तो यह मामला भारतीय महिला कमीशन के समक्ष उठाया जाएंगा। बीबी जगीर कौर ने यह मांग भी की कि जिन पुलिस वालों ने इस मामले में नाकारात्मक रवैया अपनाया है, उनके खिलाफ भी प्रशासनिक सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। बीबी जगीर कौर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के राज में दलित महिला बीबी जसविंद्र कौर शेरगिल को नंगा करके पीटना और उनके बाल काटने के बाद वीडियो वायरल करना एक शर्मनाक कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में दलित ही नहीं बल्कि कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पीडि़त महिला को इंसाफ नहीं मिला तो वह संघर्ष करेंगी।
स्मरण रहे कि शिअद विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी जसविंद्र कौर शेरगिल पर जानलेवा हमला करने और वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है वही अन्य आरोपी की मां और बेटे ने अग्रिम जमानत ले ली है। शिअद नेत्री अपने दोस्त हुकमदास उर्फ बबली निवासी तपा के साथ जब मंदिर में पूजा कर रही थी तो वहां हुकमदास की पत्नी राजविंद्र कौर उर्फ रानी व पुत्र सोमनाथ उर्फ सोनी, विजय कुमार उर्फ बंटी और अज्ञात साथियों ने जसविंद्र शेरगिल पर हमला कर दिया और आरोपियों ने कैंची से नेत्री के बाल काट दिए थे। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



