लुधियाना : अमृतसर में गर्नेड से किए गए आतंकवादी हमले की लुधियाना जामा मस्जिद की ओर से कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने सभी पंजाब वासियों को आहवान किया है कि आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हों।
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा की पंजाब में एक लंबे समय से आतंकवाद रहा है जिसको खत्म करने के लिए पंजाब के लोगों ने बहुत कुर्बानियां दी है, शाही इमाम ने कहा है की पाकिस्तान व अन्य विदेशी ताकतें भारत में आतंकवाद फैला कर देश को विश्व शक्ति बनने से रोकना चाहती हैं।
अमृतसर हमला : जांच के लिए NIA ने संभाला मोर्चा , हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख इनाम घोषित
शाही इमाम ने कहा की पंजाब और देश भर में आतंकवाद की असल जड़ देश में छुपे वह घर के ही गद्दार हैं जो चांदी के चंद सिक्कों की खातिर अपना ईमान बेच चुके हैं, ऐसे गद्दारों को बेनकाब किया जाना चाहिए।
शाही इमाम ने कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद के नाम पर किसी मासूम बेकसूर लोगों की हत्या की इजाजत नहीं देता है, आतंकवाद को किसी भी धर्म से जोड़ कर देखना गलत है। शाही इमाम ने कहा कि देश को इस समय विदेशी और स्वदेशी आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है, हम सब को डट के इसका मुकाबला करना होगा।
अपने आस पास दिखने वाले हर उस व्यक्ति पर निगाह रखनी होगी जिसकी गतिविधियां देश विरोधी हों। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि पंजाब की जनता किसी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App




