निरपक्ष जांच करवाकर असल दोषियों को सामने लाया जाएं – जत्थेदार भाई दादूवाल

Summary :

सरबत खालसा द्वारा नियुक्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल ने गुरू की नगरी अमृतसर के नजदीक अदलीवाल में निरंकारी

लुधियाना-मानसा : सरबत खालसा द्वारा नियुक्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल ने गुरू की नगरी अमृतसर के नजदीक अदलीवाल में निरंकारी सत्संग के दौरान हुए हमले की निंदा करते हुए मांग की है कि इस हमले की निरपक्ष जांच करवाकर असल दोषियों को सामने लाया जाएं। स्थानीय अदालत में पेशी भुगतने के उपरांत भाई दादूवाल ने आरोप लगाया कि निरंकारी हमले के पीछे डेरा सिरसा के पैरोपकारों का हाथ है।

उनका यह भी कहना है कि यह हमला लोगों का बरगाड़ी मोर्चे से ध्यान बांटने की साजिश का हिस्सा है। इस अवसर पर भाई मकखन सिंह मलवॉल, खडक़ सिंह, रंधीर सिंह, गुरमेल सिंह तखतू पुरा, जगमीत सिंह बराड़, दलेर सिंह मोजियां आदि हाजिर थे।

court

अदालत ने अगली पेशी 22 नवंबर पर र्निधारित की। इस दौरान एसीजेएम अमरेंद्रपाल सिंह की अदालत ने स्थानीय सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मुकदमे की अगली पेशी 22 नवंबर को डाली है।

एडवोकेट हरिंद्रपाल सिंह टिवाना ने बताया कि इस केस का जलद ही हल होने की संभावना है।

– सुनीलराय कामरेड

Desk Team