लुधियाना- अजनाला : अवैध संबंधों के चलते लोपोके थाना के तहत गांव छिड्डन में एक विवाहिता ने अपने आशिक संग मिल कर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या को छिपा विवाहिता ने अपने ससुरालियों को गुमराह करने के लिए बहाना बना दिया कि करंट लगने से उसके पति की मौत हो गई है।
लोपोके थाना के तहत गांव छिड्डन निवासी गुरमेज सिंह के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई मुख्तार सिंह की शादी करीब सात साल पूर्व मंदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही उसका भाई रोजगार के लिए दुबई चला गया था। बीती 18 अगस्त को वापस लौटा था। बीती 29 अगस्त को ही उसका भाई मुख्तार सिंह घर से कही बाहर गया था तथा बाद दोपहर वापस आया।
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों सभी पंजाबी – शाही इमाम
रात को सभी खाना खाकर सो गए थे कि रात करीब एक बजे उसकी भाभी मंदीप कौर ने घर के बरामदे में शोर मचा दिया कि मु तार सिंह को करंट लग गया है। सितारा सिंह के अनुसार जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो उसका भाई मुख्तार सिंह का शव कमरे के बाहर पड़ा हुआ था तथा पास ही बिजली की तार का एक नंगा जोड़ भी था। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सितारा सिंह के अनुसार बीती तीन नवंबर को उन्होंने अपनी भाभी मंदीप कौर से अपने मृतक भाई मुख्तार सिंह का मोबाइल फोन लेकर कॉल रिकार्डिग चेक की तो वह यह जानकर सन्न रह गया कि उसकी भाभी मंदीप कौर ने अपने आशिक इकबाल सिंह उर्फ गोल्डी के साथ मिल कर ही मुतार सिंह को मौत के घाट उतारा है।
इस संबंधी पुलिस थाना लोपोके प्रभारी सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सितारा सिंह के बयानों पर उसकी भाभी मंदीप कौर व इकबाल सिंह उर्फ गोल्डी के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अभी फरार है। जिनकी गिरफतारी के लिए छापामारी की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



