करतारपुर को लेकर अमरिंदर को पाकिस्तान की मंशा पर संशय

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि करतारपुर गलियारा खोलने के पीछे उनको पाकिस्तान की मंशा पर विश्वास नहीं है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि करतारपुर गलियारा खोलने के पीछे उनको पाकिस्तान की मंशा पर विश्वास नहीं है।

उन्होंने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का एजेंडा कुटिल व राजनीतिक है और उसका मकसद सिखों की भावनाओं का लाभ उठाना है।

अटवाल जालंधर सीट से शिअद उम्मीदवार घोषित

गलियारा परियोजना की गहन निगरानी की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गलियारा खुलने के पक्ष में हैं, जोकि सिखों की उपासना का मसला है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।

अमरिंदर सरकार को शनिवार को दो साल पूरे हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान यह काम अलग मंशा से कर रहा है, जो शांति को बढ़ावा देने का मकसद कतई नहीं है।’

Desk Team