अमरिंदर सिंह कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Summary :

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनमें कोरोना के काफी हल्के लक्षण ही हैं और उन्होंने स्वयं को घर में आइसोलेट कर लिया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनमें कोरोना के काफी हल्के लक्षण ही हैं और उन्होंने स्वयं को घर में आइसोलेट कर लिया है।
इससे पहले, उनकी पत्नी और लोकसभा सदस्य परनीत कौर भी पॉजिटिव पाई गईं थीं।
ये जानकारी अररिंदर सिंह ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण थे। टेस्ट करवाने पर कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में जो लोग भी आए हैं, कृपया वो अपना कोविड टेस्ट करवा लें।
<

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अपनी पार्टी – पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनाई है। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था।
पीएलसी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में पंजाब में भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Shera Rajput