पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीलीभीत में एक धार्मिक जुलूस निकालकर निषेधाज्ञा का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले 55 सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज एक मामले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 29 दिसंबर को राज्य के पीलीभीत जिले के खेरी नौबारामद गांव में एक धार्मिक जुलूस निकालकर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लगाई गई निषेधाज्ञा के उल्लंघन करने के आरोप में सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ कथित रूप से मामला दर्ज किया था।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘साहिबजादे की शहादत पर पीलीभीत में निकाले गए पारंपरिक नगर कीर्तन में भाग लेने वाले 55 धार्मिक श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा करने के लिए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।’’ नगर कीर्तन सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत के रूप में मनाए जाने वाले ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर निकाला गया था।


Download Android App
Download iOS App



