दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने एक उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि हमने दिल्ली में स्कूल शानदार बनाए।मुझे ख़ुशी है कि दिल्ली के बाद अब भगवंत मान की पंजाब सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में शुरू की है।
अमृतसर के किसी प्राइवेट स्कूल में भी ऐसी सुविधा नहीं है जो यहां दी जा रही है आज पहला स्कूल बना है, पंजाब के हर सरकारी स्कूल को ऐसा ही बनाएंगे। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कि, सरकारी स्कूल के 30KM के दायरे में रहने वाले बच्चों को मुफ्त बस सेवा मिलेगी।
आपके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मेरी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, मुझे खुशी है कि अमृतसर की पवित्र धरती से इस कार्य की शुरुआत की गई है। चुनाव से पहले हमने गारंटी दी थी, आपके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। आज से वे सपना पूरा करने की शुरुआत हो गई है। पहले फेज में 117 स्कूलों का काम शुरू हो गया। इन स्कूलों में 8200 सीटें हैं, यहां एडमिशन लेने के लिए 1 लाख एप्लिकेशन आई हैं। अब सरकारी स्कूलों में सिफारिश चल रही है।
स्कूलों को मिलेगी बहुत सी सुविधाएं
केजरीवाल ने कहा कि दूसरा वादा करके जा रहा हूं। आपके 20 हजार स्कूल ठीक करेंगे। डेढ़ हजार करोड़ रुपए पंजाब के सभी स्कूलों के डेस्क पर आ जाएंगे, सफाई हो जाएगी, टॉयलेट साफ रहेंगे। चौकीदार सिक्योरिटी गार्ड इंटरनेट बसें लग जाएंगी। आज से पूरे पंजाब के हर स्कूल में कुछ ना कुछ शुरू हो जाएगा। 4-5 साल लगेंगे, लेकिन काम शुरू हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



