पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बिक्रम मजीठिया का हमला

Summary :

पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर मजीठिया की चिंता

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर कड़ा हमला किया और भगवंत मान सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस थानों और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और बड़े कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है। सभी पार्टियों से पंजाब को बचाने के लिए साथ आने की अपील की।

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोमवार को पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया और राज्य की मान सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने तथा हर मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। साथ ही पंजाब को बचाने के लिए सभी पार्टियों से साथ आने की गुहार लगाई। भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा, “कानून-व्यवस्था से ज्यादा गंभीर कोई मुद्दा नहीं है। आम आदमी पार्टी का तीन साल का कार्यकाल क्या है? पुलिस बल, पुलिस थानों और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। बड़े कारोबारियों से फिरौती मांगी जा रही है। पूर्व भाजपा मंत्री के घर पर बम विस्फोट हुआ। पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “आपने विपक्ष के नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गैंगस्टरों के नाम एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने लिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि बाजवा के पाकिस्तान से संबंध हैं। हर मुद्दे पर झूठ बोला जा रहा है।”

Punjab: मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गे के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “मजीठा विधानसभा क्षेत्र में रात को एक घटना घटी। पेट्रोल पंप पर खुलेआम गोलियां चलाई गईं। जो कोई भी गैंगस्टरों के खिलाफ बोलता है, उसके साथ यही होता है। अजनाला निर्वाचन क्षेत्र का एक गैंगस्टर जो फिरौती मांग रहा था। एक व्यापारी ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती देने से इनकार कर दिया तो उसे गोली मार दी गई। पंजाब में स्थिति बहुत खराब है।”

मजीठिया ने कहा, “सांप्रदायिक सद्भाव खतरे में है। पंजाब में हिंदू-सिख एकता खतरे में है। एक अखबार ने 55 ग्रेनेड के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की थी, लेकिन इस पर कोई पर्चा जारी नहीं किया। वहीं, विपक्षी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भगवंत मान ने इंटेलिजेंस विंग की ड्यूटी लगाई है कि कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल में क्या चल रहा है? पार्टियों के अंदरूनी मामलों से आप क्या मतलब निकालते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को मिलकर आवाज उठानी चाहिए। हम सबके साथ हैं, पंजाब को बचाना जरूरी है।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.