उपचुनाव के लिए भाजपा ने ‘जीवन गुप्ता’ को बनाया उम्मीदवार, जून में होगी वोटिंग

Summary :

भाजपा ने उपचुनाव में जीवन गुप्ता पर जताया भरोसा

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा और मतगणना की घोषणा 23 जून, 2025 को की जाएगी। बीजेपी ने उनके नाम का ऐलान किया। जिसके बाद कई दिनों से उम्मीदवार का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है।

कांटे की टक्कर

बता दें कि अब विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, ऐसे में शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण और बीजेपी के जीवन गुप्ता के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। जीवन गुप्ता का पूरा परिवार शुरू से ही संग से जुड़ा हुआ है। इस वजह से जीवन गुप्ता ने बीजेपी के साथ अपनी रणनीतिक सफर की शुरुआत की और कई अहम जिम्मेदारी को बखूबी निभाई भी हैं।

जीवन गुप्ता का रानीतिक सफर

मौजूदा समय में जीवन गुप्ता बीजेपी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी के सदस्य हैं। इससे पहले प्रदेश महासचिव रहते हुए उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किया। जीवन गुप्ता ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव के तौर पर की थी। इसके बाद वह युवा मोर्चा के जिला प्रधान और फिर प्रदेश सचिव और महासचिव रहे। इसके बाद जीवन गुप्ता पार्टी के प्रदेश महासचिव बने। जीवन गुप्ता का कार पार्ट्स का कारोबार है।

जून में वोटिंग

वहीं लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन का आज छठा दिन है। 2 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संख्या आठ हो गई है। 31 मई को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 3 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

‘विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे..’, RJD-Congress पर खूब गरजे PM Modi

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।