झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Summary :

झारखंड बोर्ड में लड़कियों का दबदबा, साइंस और कॉमर्स में बाजी मारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.29% और कॉमर्स में 95.05% रहा। लातेहार जिले ने दोनों स्ट्रीम में टॉप किया, खासकर कॉमर्स में 100% पासिंग रेट हासिल किया। छात्र jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणामों की घोषणा की. छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में इस वर्ष कुल 98,634 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 78,186 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए. इस प्रकार साइंस का पास प्रतिशत 79.26% रहा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या, 38,732, सेकंड डिवीजन के 19,383 और थर्ड डिवीजन, 63 रही. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 91.2% विद्यार्थी पास हुए. इस दौरान फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या, 12,829, सेकंड डिवीजन, 7,234 और थर्ड डिवीजन, 222 रही.

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल भी बेटियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. ऐसे में साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत: 80.29% रहा. वहीं साइंस में लड़कों का पास प्रतिशत: 78.47% रहा. कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो, लड़कियों का पास प्रतिशत: 95.05% रहा. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत: 78.47% रहा.

लातेहार जिला रहा अव्वल

इस साल लातेहार जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में टॉप किया है. खासकर कॉमर्स में लातेहार ने 100% पासिंग रेट हासिल किया है.

लातेहार: 100%

लोहरदगा: 98.69%

सिमडेगा: 98.04%

ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

झारखंड बोर्ड की वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर ‘JAC 12वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.

सबमिट बटन पर क्लिक करें.

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं.


हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी दोषी करार, जल्द होगा सजा का ऐलान

कब होगा आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी?

इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है. पिछले साल यह रिजल्ट साइंस और कॉमर्स के साथ ही आया था, लेकिन इस बार इसे कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।