लुधियाना : डिस्ट्रिक्ट डेवलोपमेन्ट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की एक बैठक लघु सचिवालय में स्थित बचत भवन में कमेटी के चेयरमैन और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में हुई जिसमें केंद्र के सहयोग से चल रही विकास स्कीमों की स्थिति और भविष्य में उनमें किए जाने पर पर सुधारों को लेकर चर्चा हुई व दिशा निर्देश दिए गए।
मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने कहा कि इस बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य, मिड डे मील सहित शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में चल रही केंद्र प्रायोजित स्कीमों की स्थिति पर चर्चा हुई है । औद्योगिक नगरी लुधियाना की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को भी फैक्ट्रियों में काम ना करना पड़े और उन्हें शिक्षा मिले, इस हेतु जिन क्षेत्रों में निश्चित दायरे के अंदर स्कूल नहीं हैं, वहां एनजीओ के सहयोग से स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह मनरेगा में कई खामियां पाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा के सरपंच मनरेगा वर्करों से अपने घरों में काम करवा रहे हैं। उन्होंने फर्जी मनरेगा कार्ड बने होने का आरोप भी लगाया, जिस दिशा में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा वायदा खिलाफी का आरोप लगाकर 16 जनवरी को राज्य भर में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन करने के ऐलान पर कटाक्ष करते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह कहना पड़े कि लोकतंत्र खतरे में है, उससे अधिक शर्म की कोई और बात नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर दिया है, जो आज किस मुंह से धरना और प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। बीते 10 सालों के दौरान इन्हें राज्य में किसानों मजदूरों युवाओं सहित अन्य वर्गों की याद नहीं आई और आज ये धरना प्रदर्शन की बात कर रहे हैं।
इसी तरह नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा हाईकोर्ट के जज पर लगाएं कथित आरोपों को लेकर बिट्टू ने कहा कि अदालत का सब सम्मान करते हैं जो किसी के साथ पक्षपात नहीं करती। जबकि बैंस बंधुओं पर निंदा प्रस्ताव का भी उन्हें समर्थन किया जो अदालत का सम्मान बनाए रखने के लिए आवश्यक था।
– सुनीलराय कामरेड
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



