भाजपा की पंजाब इकाई को आज उस समय एक झटका लगा जब अनुसूचति जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर‘गुमराह करने वाले रवैये’और पार्टी पर‘दलित-विरोधी’नीतियों के विरोध में पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल बंगा आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गये।
श्री बंगा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्ण राम के पुत्र हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में श्री बंगा ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की पंजाब इकाई के प्रभारी मेघराज की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। श्री बंगा ने कहा कि वह नरेंद, मोदी सरकार की‘दलित-विरोधी’नीतियों से व्यथित थे और एससी/एसटी एक्ट पर केंद, का रवैया‘ऊंट की पीठ पर आखिरी तिनका’साबित हुआ।
श्री बंगा 1997 से 2007 तक बंगा विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक रहे। उनके पिता स्वर्ण राम इसी दौरान भाजपा की फगवाड़ सीट से विधायक थे। वह मंत्री भी थे। श्री बंगा 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह पिछले चुनाव में फगवाड़ से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने सोम प्रकाश को टिकट दिया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



