धोखाघडी ! 17.5 लाख में खरीदा काला घोड़ा अचानक होने लगा सफेद, FIR दर्ज

Summary :

NULL

नई दिल्ली: आपने ठगी के कई तरह किस्से सुने होंगे, लेकिन हम आपको एक ऐसे ठगी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा और शायद आप अपनी हंसी ना रोक पाएं। मामला पंजाब के फरीदकोट का है जहां एक घोड़ा व्यापारी ने ऐसी ठगी की जिससे हर कोई हैरान है।

काला घोड़ा

घोड़ा व्यापारी ने एक सफेद घोड़े को रंगकर काला कर दिया और फिर उसे मारवाड़ी नस्ल का बताते हुए 17.5 लाख रुपये में बेच दिया।

काला घोड़ा

पीड़ित शख्स को इस बारे में तब पता चला जब कुछ दिनों बाद घोड़ा रंग बदलने लगा। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

काला घोड़ा

फरीदकोट के रहने वाले करनबीर सेखों ने बताया, ‘मैंने मेवा सिंह और उसके आदमियों से नवंबर 2017 में एक काले रंग का मारवाड़ी घोड़ा खरीदा था। उन्होंने दावा किया था कि सबसे बेहतर नस्ल का मारवाड़ी घोड़ा है। इसके लिए उन्होंने 24 लाख रुपये की मांग की लेकिन अंत में 17.5 लाख रुपए में बात बन गई।’

काला घोड़ा

सेखों बताते हैं, ‘मैंने पूरा पैसा देकर घोड़ा खरीद लिया लेकिन कुछ दिन बाद मैंने देखा कि घोड़े की पीठ पर सफेद-सफेद स्पॉट दिख रहे हैं और उसके बाद वह पूरी तरह सफेद हो गया। तब मुझे पता चला कि यह सफेद घोड़ा था जिसे कलर कर काला किया गया था।

काला घोड़ा

इसके बाद मैंने घोड़ा विक्रेता से संपर्क किया लेकिन वह टालमटोली करते रहा। मुझे पता चला कि वह पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं। फिर मैंने पुलिस से संपर्क किया।’

काला घोड़ा

फरीदकोट सिटी स्टेशन हाउस के ऑफिसर इकबाल सिंह ने कहा, ‘मामले में धारा 420 (ठगी और बेईमानी) और धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।’

काला घोड़ा

पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।  बकरीद के मौके पर कुछ इसी तरह का मामला कानपुर से आया था जहां बकरामंडी में एक कुत्ते को बकरा को बकरा समझकर अपना असली बकरा गंवा बैठा।

Desk Team