सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार रात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अमृतसर क्षेत्र में एक ‘क्वाड-कॉप्टर’ ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस सीमा पर पिछले तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
अधिकारियों ने बताया कि 12 किलो वजन वाले ड्रोन में चार ‘प्रोपेलर’ थे। बीएसएफ की 22वीं बटालियन के जवानों ने अमृतसर सेक्टर में रानिया सीमा चौकी के पास रात करीब सवा नौ बजे ड्रोन को गोली चलाकर मार गिराया।
ड्रोन से कुछ सामान भेजा जा रहा था, जिसे बरामद कर लिया गया है।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
गौरतलब है कि पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में 13-14 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई ऐसी ही एक घटना में बीएसएफ ने एक बड़े (क्वाड कॉप्टर) पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।


Download Android App
Download iOS App



