लुधियाना-गुरूहरसहाय : बीएसएफ की 29 बटालियन द्वारा भारत-पाकिस्तान पंजाब सरहद पर गहरी धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सरहद पार इस पार भेजी गई 5 किलो हेरोइन बरामद होने की सूचना है। यह हेरोइन कस्बा ममदोट के अंतर्गत बीएसएफ की चैकपोस्ट मसता गटी से बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है।
आज सुबह-सवेरे सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर सेक्टर में 5.190 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। हेरोइन की सप्लाई पाकिस्तान की तरफ से की गई थी। बताया जा रहा है कि रात तारबंदी के नजदीक बीएसएफ के जवानों ने हलचल होती देखी तो उन्होंने ललकारा। सामने से कोई जवाब तो नहीं आया, लेकिन कुछ उथलपुथल हुई। इसके बाद जवानों ने फायरिंग भी की, परंतु कोई सामने नहीं आया। जवानों ने आगे बढक़र देखा तो हेरोइन के दस पैकेट मिले, जिसमें से 5.190 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बीएसएफ के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से फिरोजपुर सेक्टर से हेरोइन तस्करी की गई, लेकिन जवानों ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को एक बार फिर से विफल बना दिया और हेरोइन बरामद की है। अब तक पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई हेरोइन कुल 227.77 किलोग्राम बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बीतीरात को पकड़ी गई हेरोइन के मामले में जब जवानों की तरफ से ललकारा गया तो तस्कर धुंध की आढ़ में भागने में कामयाब हो गए, लेकिन जवानों ने हेरोइन बरामद कर ली।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



