पंजाब के अमृतसर से बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए

Summary :

तस्करी और घुसपैठ के प्रयासों के खिलाफ BSF का सफल अभियान

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर के सीमावर्ती इलाके से ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ ने बताया कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से उड़ाया गया था और अमृतसर जिले के महावा गांव से बरामद किया।

तस्करी और घुसपैठ के प्रयास नाकाम

पंजाब में बीएसएफ ने बताया कि ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से तस्करी और घुसपैठ के प्रयासों के खिलाफ कई सफल अभियानों में, बीएसएफ ऐसे अपराधों को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। बता दें कि 2 फरवरी को बीएसएफ ने ड्रोन गिराने के मामले में दो कथित तस्करों को पकड़ा। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधि के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर जिले में दो भारतीय तस्करों को पकड़कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

BSF का सफल ऑपरेशन

बीएसएफ ने कहा कि यह सफल ऑपरेशन सीमा पार तस्करी से निपटने और पाकिस्तान से बढ़ते ड्रोन खतरे का मुकाबला करने के लिए बीएसएफ की अथक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। बता दें कि BSF ने पंजाब में कई  ड्रोन और मादक पदार्थ की तस्करी को नाकाम किया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।