लुधियाना-अजनाला : आज भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय पंजाब सरहद अजनाला के उपमंडल क्षेत्र की चौकी छन मलाहा के नजदीक बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों की घुसपैठ को असफल बना दिया।
जानकारी अनुसार बीएसएफ के 17 बटालियन के जवानों ने जहां घुसपैठियों को ललकारा वही किलो-किलो के दो पैकेट हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ बताई गई है।
पुसिस सूत्रों के मुताबिक आज सुबह-सवेरे आधी रात के मध्य बीएसएफ के जवानों ने भारतीय कंटीली तार के नजदीक हिलडुल दिखाई दी। जवानों द्वारा इस हलचल के पश्चात फायरिंग भी की गई।
बाद में सवा 2 बजे के करीब जवानों ने अन्य जवानों के साथ घटना स्थल की उच्च अधिकारियों की रहनुमाई में छानबीन की तो घटना स्थल से हेराइन बरामद हुई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



