पंजाब के हुसैनीवाला सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर तीन ड्रोन देखे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने सोमवार रात को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोनों पर गोलियां चलाई लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस महीने की शुरुआत में बस्ती राम लाल, टेंडी वाला और हजारा सिंह वाला गांवों के निवासियों ने ड्रोन देखे थे जिसके बाद बीएसएफ को अलर्ट किया गया था। उस समय बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने खोज अभियान चलाया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बीएसएफ ने उस समय भारत-पाकिस्तान सीमा पर रहने वाले निवासियों से कहा था कि अगर वे जीरो लाइन पर कुछ भी अजीब देखें तो फौरन पुलिस या बीएसएफ अधिकारियों को सूचित करें।


Download Android App
Download iOS App



