पंजाब में आए दिन चीन की गतिविधियों की खबर आती रहती है। ताजा मामला अमृतसर से सामने आ रहा है, जहां फिर एक चीनी ड्रोन बरामद किया गया। बता दें यह ड्रोन अमृतसर के उत्तर धारीवाल गांव से सटे एक खेत में BSF की टीम को मिला है। BSF की टीम ने ड्रॉपिंग जोन के पास तालाशी अभियान के दौरान यह बरामद किया था। आइए जानें क्या है पूरा मामला।
अमृतसर में बरामद किया चीन निर्मित ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को अमृतसर के उत्तर धारीवाल गांव से सटे एक खेत से चीन निर्मित एक छोटा ड्रोन बरामद किया। बता दें, BSF के जवानों ने ड्रॉपिंग जोन के आसपास तलाशी अभियान चलाया और चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन को टूटी हुई हालत में बरामद किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मजबूत तकनीकी जवाबी कार्रवाई और सतर्क BSF जवानों ने सीमा पार से पंजाब में एक और ड्रोन घुसपैठ को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। BSF ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अपने चल रहे जब्ती प्रयासों के तहत एक और ड्रोन और हेरोइन की खेप बरामद की।
हेरोइन का एक पैकेट बरामद
BSF खुफिया विंग से मिली जानकारी के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर जिले के बच्चीविंड गांव के पास एक खेत से सुबह करीब 10:15 बजे 460 ग्राम वजनी संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। यह पैकेट पीले चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ था और उसमें तांबे के तार का लूप और दो रोशनी वाली पट्टियाँ लगी हुई थीं।
तरनतारन में मिला ड्रोन
एक अन्य सूचना के आधार पर, BSF के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तरनतारन जिले के खेमकरण गांव के पास एक खेत से लगभग 06:22 बजे क्षतिग्रस्त हालत में एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विश्वसनीय सूचना और पंजाब पुलिस के समन्वय में बीएसएफ के अथक प्रयासों ने सीमा पार से अवैध ड्रोन घुसपैठ और तस्करी के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




