मिनटों में ढ़ेर हुए 450 घर, 36 साल पुरानी कॉलोनी अब समतल; चंडीगढ़ में बड़ा बुलडोजर एक्शन

Summary :

Bulldozer Action in Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। 36 साल पुरानी कॉलोनी मिनटों में ढ़ेर हो गई। सुबह आठ बजे के करीब रिहायशी कॉलोनी में 450 घरों में प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इस एक्शन के बाद पूरा इलाका समतल हो गया है और घर रेत, ईट और पत्थर के ढेर बन गए हैं। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती में इस एक्शन को अंजाम दिया गया। हालांकि इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है त्यौहारों में इस तरह की कार्रवाई बिल्कुल गलत और प्रशासन ने उनके साथ अच्छा नहीं…

Bulldozer Action in Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। 36 साल पुरानी कॉलोनी मिनटों में ढ़ेर हो गई। सुबह आठ बजे के करीब रिहायशी कॉलोनी में 450 घरों में प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इस एक्शन के बाद पूरा इलाका समतल हो गया है और घर रेत, ईट और पत्थर के ढेर बन गए हैं। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती में इस एक्शन को अंजाम दिया गया। हालांकि इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है त्यौहारों में इस तरह की कार्रवाई बिल्कुल गलत और प्रशासन ने उनके साथ अच्छा नहीं किया।

Bulldozer Action in Chandigarh: दो हफ्ते पहले दिया था नोटिस

जानकारी के मुताबिक, दो हफ्ते पहले ही एस्टेट ऑफिस के इंफोर्समेंट विंग ने कॉलोनी वासियों को ढोल बजाकर इस एक्शन की जानकारी दी थी। इसके अलावा झुग्गियों पर नोटिस चिपकाकर भी लोगों को सूचित किया गया था। नोटिस में लोगों को चेतावनी दी गई थी कि 30 सितंबर तक वह कॉलोनी को खाली कर दें। डीसी निशांत यादव की ओर से लिखित आदेश जारी किए गए और चीफ इंजीनियर को कार्वाई की जिम्मेदारी दी गई थी।

Bulldozer Action in Chandigarh
Bulldozer Action in Chandigarh

 Bulldozer Action News: स्थानीय लोगों में आक्रोश

घर टूट जाने से लोगों के मन में आक्रोश और दुख है। कॉलोनी के निवासी प्रमोद का कहना है कि वह कई सालों से इस कॉलोनी में रह रहे हैं। उनका कहना है कि 2006 में हुए सर्वे के दौरान उन्होंने सेक्टर-42 में सभी दस्तावेज जमा कराए थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार लोग यहीं रहते हैं और उनके पिता की यहीं मृत्यु हो गई थी, जिसे अब तोड़ दिया गया है।

वहीं कॉलोनी के ही संजय नाम के व्यक्ति का कहना है कि वह 22 साल से यहां रह रहे हैं। लेकिन अब वह किराए पर मकान लेंगे। सर्वे पर उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमसे वो चीजें मांगी हैं जो हमारे पास नहीं हैं। कॉलोनी की निवासी राधा नाम की महिला ने कहा कि अब मेरे बच्चे सड़क पर रहेंगे, तो उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार कहती है कि हम बेटी पढ़ाएंगे और बेटी बचाएंगे।

 Bulldozer Action News
Bulldozer Action News

Punjab News Today: 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ एक्शन

चंडीगढ़ में बुलडोजर एक्शन के दौरान मौके पर एसएसपी और 4 डीएसपी समेत 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे, जिससे किसी भी तरह की स्थिती को संभाला जा सके। 4 जेसीबी, 10 ट्रक और 200 मजदूरों की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके अलावा स्वास्थय विभाग को 4 एम्बुलेंस को तैयार रखा गया था। प्रशासन की माने तो तोड़फोड़ की कार्वाई के बाद जमीन को फिर से विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कितनी सीटों पर मानेंगे नीतीश, आज सस्पेंस होगा खत्म! NDA में मंथन जारी

Neha Singh