कितनी सीटों पर मानेंगे नीतीश, आज सस्पेंस होगा खत्म! NDA में मंथन जारी

Summary :

NDA Seat Sharing: बिहार में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों में तैयारियों तेज हो गई हैं। सत्ताधारी एनडीए में आज सीटे शेयरिंग को लेकर मंथन किया जा रहा है। आज पटना में एनडीए की सीट शेयरिंग पर बैठक हो रही है। जल्द ही यह सस्पेंस खत्म हो जाएगा कि जेडीयू और लोजपा समेत अन्य घटक दल कितनी सीटों पर माने हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बयान दिया था कि दशहरे के बाद मीटिंग होगी और इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगी।  Bihar Elections 2025: कितनी सीटों पर मानेंगे सीएम नीतीश बिहार में कुछ विधानसभा…

NDA Seat Sharing: बिहार में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों में तैयारियों तेज हो गई हैं। सत्ताधारी एनडीए में आज सीटे शेयरिंग को लेकर मंथन किया जा रहा है। आज पटना में एनडीए की सीट शेयरिंग पर बैठक हो रही है। जल्द ही यह सस्पेंस खत्म हो जाएगा कि जेडीयू और लोजपा समेत अन्य घटक दल कितनी सीटों पर माने हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बयान दिया था कि दशहरे के बाद मीटिंग होगी और इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगी।

 Bihar Elections 2025: कितनी सीटों पर मानेंगे सीएम नीतीश

NDA Seat Sharing
NDA Seat Sharing

बिहार में कुछ विधानसभा सीटें 243 हैं। वहीं एनडीए के घटक दलों की बात करें तो इसमें विशेष रूप से बीजेपी, जेड़ीयू और चिराग पासवान की लोजपा शामिल है। इसके अलावा हम और रालोमो भी एनडीए में शामिल हैं। पिछले चुनावों में एक बात साफ हो गई थी कि बिहार में बीजेपी जेडीयू के बड़े भाई को रूप में उभरी है। ऐसे में जाहिर है कि नीतीश को सीट बंटवारे में समझौता करना होगा। वहीं चिराग पासवान की पार्टी का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चिराग की लोजपा को कितनी सीटें मिलती हैं।

Bihar News Today: राज्यसभा और विधान परिषद पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे में न केवल 243 विधानसभा सीटें शामिल होंगी, बल्कि अगले साल राज्यसभा और विधान परिषद की खाली होने वाली सीटें भी शामिल होंगी। फिलहाल, सभी घटक दल अंदरूनी तौर पर अपनी-अपनी सीटों की मांग कर रहे हैं। इसे बाद में शीर्ष नेताओं के सामने रखा जाएगा। आम सहमति बनने के बाद ही सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

NDA Seat Sharing
NDA Seat Sharing

NDA Seat Sharing: पिछली बार ऐसा था समीकरण

2020 के विधानसभा चुनाव में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल जेडीयू ने 243 विधानसभा सीटों में से 115 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि भाजपा ने 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जनता दल (यूनाइटेड) ने भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सात सीटें जीती थीं। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

ये भी पढ़ें- BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, मनमोहन सिंह को हराने वाले नेता ने 93 की उम्र में ली अंतिम सांस

Neha Singh