पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी लगभग 13 माह पुरानी सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का आज विस्तार करते हुये इसमें नौ नये चेहरों को शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दो महिला राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) अरूणा चौधरी और रजिया सुल्ताना का दर्जा बढ़ते हुये इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है।
यहां राजभवन में सायं आयोजित एक समारोह में राज्यपाल बी. पी. सिंह बदनोर ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्रियों में सर्वश्री ओम प्रकाश सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखविंदर सिंह सरकारिया, बलबीर सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, शाम सुंदर अरोड़, भारत भूषण आशु तथा वर्ततान में शिक्षा राज्य मंत्री अरूणा चौधरी और लोक निर्माण राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना हैं।
इन सभी ने पंजाबी भाषा तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस ताजा विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 18 हो गई है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



