पंजाब में चल रही राजनितिक हेरफेर में फिर एक नया मोड़ आया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से राजनीती को नए मोड़ पर ले जा रहे है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के 2022 के विधानसभा के चुनाव में अपनी राजीनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है । अनुमान लगाया जा रहा की कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते है ।

पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट करके नई पार्टी के ऐलान के बारे में बताया। ठुकराल ने कैप्टन अमरिंदर के ओर से लिखा ‘पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है. मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा जो पंजाब, उसके लोगों और किसानों के हितों के लिए काम करेगी जो एक साल से भी ज्यादा समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं ।


Download Android App
Download iOS App



